भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने ज़िम्बाब्वे के खिलाफ आगामी 3 मैचों की T20I सीरीज के लिए 15-सदस्यीय भारतीय टीम का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। 23 जुलाई से हरारे में शुरू होने वाली इस सीरीज के लिए टीम में कई चौंकाने वाले बदलाव किए गए हैं। इस दौरे पर स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर एक बार फिर से भारतीय टीम की अगुवाई यानी कप्तानी करते हुए नजर आएंगे, जबकि युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा को टीम का उपकप्तान (VC) बनाया गया है। सबसे बड़ा सरप्राइज केवल 15 साल के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी की एंट्री है, जिन्होंने डोमेस्टिक क्रिकेट में गदर मचाया हुआ है! स्टार ओपनर्स बाहर, Rinku Singh और Mayank Yadav की वापसी | इस स्क्वाड में सबसे बड़ी और हैरान करने वाली खबर ओपनिंग जोड़ी को लेकर है। स्टार ओपनर्स को इस दौरे से बाहर रखा गया है, जिसके बाद फैंस काफी हैरान हैं। हालिया खराब फॉर्म के चलते संजू सैमसन को भी टीम से बाहर का रास्ता देखना पड़ा है। इसके अलावा सीनियर गेंदबाज अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर और रवि बिश्नोई को भी आराम दिया गया है। फैंस के लिए अच्छी खबर यह है कि धाकड़ फिनिशर रिंकू सिंह और रफ्तार के सौदागर मयंक यादव की टीम में धमाकेदार वापसी हुई है।

India vs Zimbabwe T20I सीरीज का पूरा शेड्यूल:
- पहला T20I: 23 जुलाई 2026, हरारे (Harare)
- दूसरा T20I: 25 जुलाई 2026, harare (Harare)
- तीसरा T20I: 26 जुलाई 2026, हरारे (Harare)